वृष राशि (Vrish Rashi) की सम्पूर्ण जानकारी | Taurus Ascendant

प्रिय दोस्तो, आज के इस लेख मे हम बात करेंगे वृष राशि (Vrish Rashi) के बारे मे। वृष राशि (Vrish Rashi) को राशि चक्र मे दूसरा स्थान मिला हुआ है या आप ऐसे कह सकते है की वृष राशि दूसरे घर का मालिक होता है काल पुरुष की जन्म कुंडली मे। वृष राशि को वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) भी कहते है। इस राशि का चिन्ह “बैल” होता है। वृष राशि का विस्तार राशि चक्र मे 30 अंश से लेकर 60 अंश तक है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इस राशि से जुड़ी हुई बहुत सारी जानकारी आपको इस लेख मे मिलेंगी इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढे।

Vrish Rashi

वृष राशि (Vrish Rashi)

वृष राशि – चिन्हबैल
वृष राशि – स्वामी ग्रहशुक्र
वृष राशि – तत्वपृथ्वी
वृष राशि – जातिवैश्य
वृष राशि – अराध्य देव / इष्ट देवगणेश जी और शिव जी
वृष राशि – मित्र राशिवृष, मिथुन, कन्या और मकर
वृष राशि – शत्रु राशिकर्क, सिंह, वृश्चिक , कुम्भ
वृष राशि – कारक ग्रहशनि, बुध, सूर्य
वृष राशि – मारक ग्रहचंद्रमा, गुरु, मंगल
वृष राशि – तटस्थ ग्रहशुक्र
वृष राशि – भाग्यशाली अंक6, 15, 24, 33, 42, 51
वृष राशि – भाग्यशाली रंगसफेद रंग
वृष राशि – भाग्यशाली दिनशुक्रवार
वृष राशि – भाग्यशाली रत्नहीरा
वृष राशि – मनोकांक्षा पूर्ति मंत्रॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः शुक्राय नमः
वृष राशि – उपवासमंगलवार और शुक्रवार

वृष राशि (Vrish Rashi) – व्यक्तित्व

  • वृष राशि के जातक स्वभाव से काफी शांत होते है लेकिन जब कभी इनको गुस्सा आता है तो ये काफी उग्र हो जाते है। लेकिन इस राशि के जातक बहुत ही परिश्रमी होते है।
  • वृष राशि के जातक देखने मे खूबसूरत होते है, और इनके चेहरे पर एक अलग ही आकर्षण होता है।
  • वृष राशि के जातक का रंग गोरा होता है, चेहरा साफ होता है।
  • वृष राशि के जातक को स्वच्छता बहुत ही पसंद होती है ये स्वयं को हमेशा साफ सुथरा रखते है और कपड़े भी ये हमेशा साफ सुथरा ही पहनते है।
  • वृष राशि के जातक हमेशा अपने व्यक्तित्व को लेकर एक्टिव रहते है।
  • इनकी अनुमानित गड़ना काफी अच्छी होती है ये जिस चीज का अनुमान लगाते है वो चीज बिलकुल सटीक होती है।
  • वृष राशि के जातक अपने ऊपर बहुत ज्यादा खर्च करते है इसलिए थोड़ी बहुत धन की मुसीबत कभी कभी आ जाती है लेकिन इनको किसी चीज की कमी नहीं होती है।
  • वृष राशि के जातक संगीत और कला प्रेमी होते है और इनकी वाणी मे भी मधुरता होती है, ये अपनी वाणी से लोगो का दिल जीत लेते है।
  • वृष राशि के जातक काफी चतुर होते है और अपनी योजनाओ के बारे मे कभी किसी को नहीं बताते है। चुपके से हर काम को करना इनको बहुत पसंद होता है।
  • वृष राशि के जातक जब किसी काम को हाथ मे लेते है तो उसे पूरा करके ही दम लेते है। धुनि टाइप के होते है और परिश्रम भी करते है।
  • वृष राशि के जातक झूठे लोगो से काफी नफरत करते है और घमंड इनको बिलकुल ही पसंद नहीं आता है।
  • वृष राशि के जातक को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है क्योकि ये काफी चतुर होते है। ये अपना काम निकालना बहुत अच्छे से जानते है।

वृष राशि (Vrish Rashi) – रुचि

वृष राशि (Vrish Rashi) के जातक की रुचि की यदि बात की जाय तो ये कला और संगीत प्रेमी होते है। खेल कूद मे भी इनको बहुत अच्छा लगता है। नृत्य कला, गायन, वादन, कीर्तन, नई-नई जानकारियों को जानना, गूढ विद्या के बारे मे जानना, इत्यादि मे इनको काफी रुचि होती है।

वृष राशि (Vrish Rashi) – शिक्षा

वृष राशि (Vrish Rashi) के जातक को ज्योतिष, चिकित्सा, बैंकिंग, कृषि, इत्यादि से जुड़ी हुई शिक्षा मे बड़ा ही रुझान लेते हुए देखा गया है।

वृष राशि (Vrish Rashi) – व्यवसाय

  • वृष राशि के जातक अपने मेहनत के बल पर सब कुछ बना लेते है। बस इनको अपने खर्च पर अंकुश रखने की जरूरत होती है।
  • वृष राशि के जातक मेहनती होते है और लगातार प्रयास करते रहते है जब तक ये सफल नहीं होते।
  • वृष राशि के जातक बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं होते है लेकिन ये जिस काम को करते है पूरी सिद्दत के साथ करते है।
  • वृष राशि के जातक को कृषि से जुड़ा कार्य, कला से जुड़ा कार्य, संगीत से जुड़ा कार्य, चिकित्सा एवं शिक्षा से जुड़ा कार्य काफी उन्नति देता है।

वृष राशि (Vrish Rashi) – प्रेम संबंध

  • वृष राशि के जातक बहुत ही प्रेमी होते है। ये जितना प्रेम करते है उतना उग्र भी हो जाते है।
  • इस राशि के जातक मे प्रेम के साथ साथ वासना की भी अधिकता देखने को मिलती है।
  • भौतिक चीजे इनको काफी मोहित करती है इसलिए ये अपने प्रेम को दिखने के लिए भौतिक चीजों को गिफ्ट के रूप मे देना पसंद करते है।
  • ये हमेशा चाहते है की उनका परिवार, जीवन साथी और समाज इनको काफी प्रेम दे। साथ ही ये लोग चरित्र से साफ होते है।
  • यदि कोई भी पुरुष या महिला इनको आकर्षित करना चाहे तो ये तुरंत ही आकर्षित नहीं होते है।

वृष राशि (Vrish Rashi) – विवाह, दांपत्य जीवन, घर-परिवार और समाज

वृष राशि (Vrish Rashi) के जातक का विवाह सफल होता है, दाम्पत्य जीवन मे कुछ खटपट होती है लेकिन अंत मे सब सही हो जाता है। ये अपने जीवन साथी के प्रति समर्पण की भावना चाहते है। अपने जीवन साथी को लेकर काफी रोमांटिक होते है। इस राशि के जातक अपने परिवार को काफी महत्व देते है। माँ-बाप, बच्चे, जीवन साथी इनके लिए काफी महत्वपूर्ण होते है, लेकिन अपनी घर की जिम्मेदारियों और रिश्तेदारों से दूरी बना कर रखते है। समाज के लिए सहायक होते है और एक साधारण सा सामाजिक जीवन जीते है।

वृष राशि (Vrish Rashi) – स्वास्थ्य

वृष राशि (Vrish Rashi) के जातक को गले की समस्या होते अक्सर देखा गया है जैसे की गले मे कोई शिकायत या कफ जैसी समस्या। इस राशि के जातक को खान पान मे कंट्रोल नहीं होता है इसलिए इनको पेट से संबन्धित समस्या भी होते देखे गयी है। दिल की बीमारी भी इनको बहुत परेशान करती है इसलिए ऐसे जातक को हार्ट अटैक की समस्या होते देखा गया है। इसलिए इस राशि के जातक को हमेशा अपने खान पान और अपने हार्ट का ध्यान रखना चाहिए।

वृष राशि (Vrish Rashi) – कमियां

  • वृष राशि के जातक काफी जिद्दी स्वभाव के होते है और इसी स्वभाव की वजह से इनको कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।
  • वृष राशि के जातक अपने आप को हमेशा शीर्ष पर देखना चाहते है जिसके चक्कर मे बहुत सारी गलतिया कर बैठते है।
  • खान पान मे ये बिलकुल ही कंट्रोल नहीं कर पते है। इसलिए कई बार इनको स्वास्थ्य से संबन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  • वृष राशि के जातक कभी भी व्यवस्थित तरीके से अपने समान इत्यादि को नहीं रखते है, हमेशा फैला कर रखने की आदत होती है। कई बार इनके इसी आदत की वजह से घर मे तनाव की भी स्थिति बन जाती है।
  • वृष राशि के जातक आलसी भी देखे जाते है यदि कुछ अपवाद को छोड़ दे तो, रूढ़िवादिता मे विश्वास करते है, और जिद्दी भी होते है।
  • वृष राशि के जातक एक तो शांत मन के होते है और यदि कभी किसी के साथ इनका विवाद हो गया तो ये काफी उग्र हो जाते है और अपना नुकसान कर बैठते है।

प्रिय दोस्तो आपको मेरा यह लेख कैसा लगा कृपया कमेंट करके जरूर बताइएगा।

धन्यवाद!

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment