Majbut Grah | जानिए किस ग्रह को मजबूत करने से क्या होगा

दोस्तो आज के इस लेख मे हम जानेंगे मजबूत ग्रह (Majbut Grah) के बारे में। यदि हमारे ग्रह मजबूत होते हैं तो हमारी जिंदगी में चार चांद लग जाता हैं। लेकिन हम कैसे पता करें कि हमारे ग्रह मजबूत है या नहीं। आपको पता होगा कि हमारे जिंदगी में नौ ग्रह हमें Rule करते हैं और इन नौ ग्रहों का मजबूत होना हमारे जीवन के लिए बहुत जरुरी होता है।

Majbut Grah

हमारी जन्म कुंडली में कुछ ग्रह मजबूत स्थिति में होते है तो कुछ ग्रह कमजोर स्थिति में, लेकिन आज हम लोग जानेंगे की हमारे जन्म कुंडली में Majbut Grah होने पर हमारे जीवन में क्या प्रभाव होता है। ग्रहों के मजबूत होने की वजह से आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आ सकते हैं या हम किस विचार के होंगे। तो आइए जानते हैं मजबूत ग्रहों के बारे में कि ये Majbut Grah क्या कहते हैं और इनकी मजबूती कैसी होती है।

9 मजबूत ग्रह (Majbut Grah)

सूर्य मजबूत

सूर्य ग्रह के मजबूत होने पर अहंकार की भावना आ सकती है, लेकिन यह मान सम्मान के साथ ही साथ सरकारी काम काज में भी प्रभावशाली होता है। इसके साथ ही साथ ऐसे लोगो के चहरे पर एक तेज भी होता है।

चंद्रमा मजबूत

चन्द्रमा ग्रह के मजबूत होने पर मन स्थिर रहता है, सोचने और समझने की क्षमता अच्छी होती है, अछि नींद भी आती है।

मंगल मजबूत

मंगल ग्रह के मजबूत होने पर गुस्सा की भावना हमेशा रहती है, साथ ही पुरुषत्व की अधिकता भी रहती है, ऐसे लोगो को खून में हमेशा ही गर्मी रहती है, ये लोग छोटी छोटी बातों पर भी अपनी गर्मी दिखने से नहीं थकते, ऐसे लोगो के चहरे पर लालिमा होती है, तथा शरीर भी आकर्षक होता है।

बुध मजबूत

बुध ग्रह के मजबूत होने पर इंसान चंचल होता है, दिमाग काफी तेज होता है, बोलने की शक्ति काफी अच्छी होती है, ऐसे इंसान की उम्र का पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योकि ऐसा इंसान हमेशा जवान दिखता है।

बृहस्पति मजबूत

सम्पन्न कुटुम्ब देगा, संतान देगा, साथ ही ज्ञान और सुकूंन चैन देगा। विपरीत परिस्थितियों से उबरने की ताकत देगा।

शुक्र मजबूत

शुक्र ग्रह जिस इंसान का मजबूत होता है ऐसा इंसान काफी धनि होता है मतलब ऐसे इंसान के पास पैसे की कमी नहीं रहती है, ऐसा इंसान ऐश्वर्य का काफी भोग करता है, देखने में सुन्दर और आकर्षक होता है।

शनि मजबूत

जिस इंसान का शनि ग्रह मजबूत होता है ऐसा इंसान काफी अनुशाषित होता है, जीवन में समय से पहले जिम्मेदारियों का अनुभव करता है, किसी भी काम में देरी होती है क्योकि शनि की चाल काफी धीमी गति वाला होता है। शनि मजबूत वाला इंसान काफी संघर्ष के बाद फल प्राप्त करता है, लेकिन वो फल ऐसा होता है जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता।

राहु मजबूत

राहु ग्रह के मजबूत होने पर इंसान की बुद्धि काफी तेज हो जाती है, ऐसे इंसान के पास छल कपट की भावना भी होती है, अचानक से धन प्राप्ति करवाता है, लेकिन कभी कभी अचानक उठाकर पटक भी देता है।

केतु मजबूत

केतु ग्रह जिस इंसान का भी मजबूत होता है ऐसा इंसान वैराग्य को समर्पित होने लगता है, अकेलेपन में उसको अच्छा लगता है, धर्म और भक्ति भाव में विश्वास रखने वाला होता है, ऐसे इंसान के पास गूढ़ ज्ञान भी होता है।

मजबूत ग्रह (Majbut Grah) FAQ:

सवाल- कौन सा ग्रह मजबूत होता है?

जवाब- बृहस्पति ग्रह सबसे मजबूत ग्रह होता है। इस ग्रह के मजबूत होने पर हर तरह कि सफलता मे सहायता मिलती है।

सवाल- कुंडली में 9 घर किसका होता है?

जवाब- 9वा घर कुंडली मे भाग्य स्थान कहा जाता है।

सवाल- कुंडली में कर्म स्थान कौन सा होता है?

उत्तर- 10वा घर कुंडली मे कर्म स्थान होता है।

Rate this post

Leave a Comment