Navratri 2026 की शुरुआत 19 मार्च 206 से हो रही है और 27 मार्च 2026 को इसका समापन होगा। जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नवरात्रि का महत्व और वो 5 राशियां जिनकी किस्मत इस बार चमक सकती है।
Navratri 2026
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा। यह नौ दिनों का पावन पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का प्रतीक होता है।
ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम सीमा पर होती है, और इस दौरान की गई पूजा, साधना, उपाय कई गुना फलदायी होते है।
यदि आप भी चाहते है कि आपके अपने जीवन में सफलता, धन, प्रेम और शांति बनी रहे तो Navratri 2026 आपके लिए बेहद खास हो सकता है।
चैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
👉 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार
🕘 शुभ समय: सुबह 6:20 AM से 10:15 AM (लगभग)
कलश स्थापना नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, और इसी के साथ देवी की शक्ति का आह्वान किया जाता है।
Navratri 2026 पूजा विधि (Step-by-Step आसान तरीका)
यदि आप अपने जीवन मे पहली बार चैत्र नवरात्रि कर रहे हैं, तो आप हमारे द्वारा बताए गए इस आसान विधि को अपना सकते है:
1️⃣ घर और मंदिर की शुद्धि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें
- अपने घर और अपने पूजा स्थान की अच्छी तरह साफ सफाई करें
2️⃣ कलश स्थापना
- बाजार से एक मिट्टी या तांबे का कलश पहले से ही खरीद लें
- उसमें जल भरें और उसके अग्र भाग पर आम के पत्ते रखें
- अप उसके ऊपर एक नारियल रखें
3️⃣ मां दुर्गा की स्थापना
- माँ दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर पूजा स्थान पर रखें
- एक लाल कपड़ा भी बिछाएं
4️⃣ पूजा और आरती
- घी का एक दीपक जलाएं
- अब आप दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
- रोज सुबह-शाम आरती जरूर करें
5️⃣ भोग और प्रसाद
- अपने हिसाब से प्रसाद के रूप मे फल, मिश्री, हलवा या खीर का भोग लगाएं
7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai? लाभ व पहनने की विधि
नवरात्रि के 9 दिन – 9 देवियों का महत्व
नवरात्रि के समय हर दिन एक अलग देवी की पूजा की जाती है:
- शैलपुत्री
- ब्रह्मचारिणी
- चंद्रघंटा
- कूष्मांडा
- स्कंदमाता
- कात्यायनी
- कालरात्रि
- महागौरी
- सिद्धिदात्री
ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में हर देवी हमारे जीवन के अलग-अलग पहलुओं को मजबूत करती हैं।
चैत्र नवरात्रि 2026 पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
चैत्र नवरात्रि 2026 के समय ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है:
♈ मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि 2026 पर नए अवसर मिलने के योग है, साथ मे करियर में उन्नति होते हुए भी दिख रही है।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
इस बार चैत्र नवरात्रि 2026 पर वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ और निवेश में सफलता मिल सकती है।
♌ सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के बहुत दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे, और आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
♎ तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए रिश्तों में सुधार होते हुए दिख रहा है और नए संबंध भी बनने के योग है।
♓ मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को इस बार चैत्र नवरात्रि 2026 पर आध्यात्मिक उन्नति होगी और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।
April 2026 Mesh Rashifal: इस महीने मेष राशि वालों की किस्मत पलटेगी?
नवरात्रि के खास उपाय
जो लोग भी जीवन के संघर्ष से परेशान हो चुके है, या जो लोग भी अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि 2026 पर ये उपाय जरूर करें:
- रोज मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित जरूर करें
- “ॐ दुं दुर्गायै नमः” इस मंत्र का 108 बार नित्य जाप करें
- अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन जरूर करें
- गरीबों, कुंवारी कन्याओं को भोजन और वस्त्र दान भी करें
- कपूर और लौंग को गाय के गोबर के साथ मिक्स करके छोटी छोटी धूप बत्ती जैसा बनाकर सुखा लें और नित्य उसे जलाकर अपने घर और ऑफिस कि नकारात्मक ऊर्जा दूर करें
8 मुखी रुद्राक्ष के लाभ: क्या राहु आपकी तरक्की रोक रहा है? जानें इसे पहनने का सही तरीका और फायदे
नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व
नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं है, यह अपनी आत्म-शुद्धि और आत्म-शक्ति को जागृत करने का समय होता है।
नवरात्रि का समय हमें सिखाता है कि:
- बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा होती है
- कठिनाइयों के बाद सफलता जरूर मिलती है
- विश्वास और श्रद्धा से आपकी हर समस्या का समाधान संभव है
Conclusion: क्यों खास है Navratri 2026
अगर आप अपने जीवन में सच मे बदलाव चाहते हैं, तो Navratri 2026 आपके लिए एक नई शुरुआत बन सकती है। इस दौरान आपके द्वारा की गई सच्चे मन से पूजा और उपाय आपके जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकता है, इसलिए इस Navratri 2026 को सिर्फ त्योहार की तरह नहीं, बल्कि जीवन बदलने के अवसर की तरह देखें।

