April 2026 Mesh Rashifal: इस लेख मे अप्रैल 2026 मे मेष (Aries) राशि के जातकों के लव लाइफ, शिक्षा, जॉब, बिजनस, वैवाहिक जीवन यानि कि जीवन साथी के साथ संबंध – सभी कुछ के बारे मे विस्तृत रूप से बात करेंगे इसलिए इस लेख April 2026 Mesh Rashifal को अंत तक अवश्य पढ़िएगा।
April 2026 Mesh Rashifal: मेष राशि का मासिक राशिफल
April 2026 Mesh Rashifal: अप्रैल में मेष राशि पर ग्रहों का प्रभाव

April 2026 Mesh Rashifal मे सबसे पहले जानते है कि इस महीने ग्रहों कि क्या स्थिति और गोचर है।
- सूर्य देव आपके बारहवे घर मे 14 अप्रैल 2026 तक रहने वाले है उसके बाद मेष राशि मे आपके पहले घर मे 14 अप्रैल 2026 को गोचर करेंगे और फिर पुरे महीने मेष राशि मे ही रहेंगे।
- मंगल देव 2 अप्रैल 2026 को कुम्भ राशि से मीन राशि मे आपके बारहवे घर मे आ जाएंगे और पूरे महीने बारहवे घर मे मीन राशि मे ही रहने वाले है।
- बुध देव 11 अप्रैल 2026 तक आपके ग्यारहवे घर मे कुम्भ राशि मे गोचर कर रहे है और 11 अप्रैल 2026 को ग्यारहवे घर से बारहवे घर यानि कि मीन राशि मे गोचर करेंगे और फिर पुरे महीने मीन राशि मे ही रहने वाले है।
- देव गुरु बृहस्पति पुरे अप्रैल 2026 के महीने मे मिथुन राशि मे ही गोचर करने वाले है आपके तीसरे घर मे।
- शुक्र देव 19 अप्रैल 2026 तक मेष राशि मे आपके पहले भाव मे गोचर कर रहे है और उसके बाद 19 अप्रैल 2026 को मेष राशि से वृषभ राशि मे आपके दुसरे भाव मे गोचर करेंगे और फिर पुरे महीने वृषभ राशि मे ही रहने वाले है।
- शनि देव आपके मीन राशि मे बारहवे भाव मे गोचर कर रहे है और पुरे महीने मीन राशि मे ही आपके बारहवे भाव मे ही रहने वाले है।
- राहु देव पुरे महीने आपके ग्यारहवे भाव मे कुम्भ राशि मे ही रहेंगे।
- केतु देव पुरे महीने आपके पाँचवे भाव मे सिंह राशि मे ही रहेंगे।
April 2026 Mesh Rashifal: शिक्षा (Education)
- शिक्षा के क्षेत्र मे इस माह आप काफी ज्यादा क्रिएटिव होने वाले है, आपको अपने क्रीऐटिवटी को शिक्षा मे पूरी तरह इस्तेमाल करना चाहिए, नहीं तो शिक्षा के क्षेत्र मे आपका मन इधर उधर भटक सकता है।
- थोड़ी बहुत भ्रम कि स्थिति भी बनते हुए इस माह दिख रही है।
- आपको जान बुझकर पढ़ाई लिखाई मे ध्यान लगाना होगा इस माह।
- मोबाईल और टेक्निकल चीजों मे ज्यादा मन इस माह आपका लग सकता है जिसकी वजह से पढ़ाई लिखाई मे आपको समस्या आ सकती है।
- यह भी हो सकता है कि आपको कुछ आध्यात्मिक ज्ञान लेने का मौका मिले, तो इसे आप जरूर लीजिएगा।
- इस माह आपको पूरी तरह से ध्यान लगाकर पढ़ने कि पुरी कोशिश करना चाहिए।
उपाय:
- प्रतिदिन सूर्य को जल देना आपके लिए काफी अच्छा होगा, और जल देने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए।
- प्रतिदिन आपको मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए।
- घर कि पहली रोटी के तीन टुकड़े करके प्रतिदिन कौए, कुत्ते और गाय माता को दें।
- हर बुधवार को कम से कम एक बार सुबह के समय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- पढ़ाई लिखाई मे बहुत ज्यादा परेशानी आ रही हो और आपका ध्यान नहीं लग रहा हो तो आप चाहे तो एक सरस्वती बन्ध अपने गले मे धारण कर सकते है।
- आप मेष राशि के जातक है और आपके शनि कि साढ़े साती भी चल रही है तो आपको हर शनिवार कि शाम को पीपल वृक्ष पर जल देकर शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए और शनि ग्रह के दोषों से अपने आप को दूर रखने के लिए एक 7 मुखी नेपाली रुद्राक्ष भी धारण करना चाहिए।
April 2026 Mesh Rashifal: प्रेम (Love)
- लव लाइफ के लिए यह महिना अच्छा नहीं होने वाला है।
- आपको अपने गुस्से पर इस माह नियंत्रण रखने कि जरूरत है।
- आप अपने लव लाइफ को लेकर भ्रम कि स्थिति मे आ सकते है।
- लव लाइफ मे आप और आपके पार्टनर के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते है।
- किसी भी प्रकार के मतभेद से दूर रहना चाहिए।
- कोशिश करना चाहिए कि इस माह आप अपने आप को शांत करें और आप आपके पार्टनर के साथ किसी आध्यात्मिक स्थान पर घूमने के लिए जाते रहें।
उपाय:
- इस महीने आपको पक्षियों और कुत्तों कि सेवा करनी चाहिए।
- प्रतिदिन थोड़ा ही सही लेकिन मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।
- प्रतिदिन सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
- घर से जब भी आप बाहर निकले सौंफ खाकर निकलें।
- अपने पार्टनर के साथ मिलकर आध्यात्मिक यात्रा करें।
- आपके शनि कि साढ़े साती भी चल रही है क्योंकि आप मेष राशि के जातक है तो आपको हर शनिवार कि शाम को पीपल वृक्ष पर जल जरूर देना चाहिए और उसके बाद शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही एक 7 मुखी नेपाली रुद्राक्ष शनि के दोषों से दूर रहने के लिए गले मे अवश्य ही धारण करना चाहिए।
April 2026 Mesh Rashifal: नौकरी (Job)
- 14 अप्रैल 2026 से पहले सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर सकते है या यदि सरकारी नौकरी मे है तो आपकी सैलरी बढ़ सकती है या किसी भी प्रकार कि पदोन्नति कि भी संभावना है।
- अपने जॉब प्लेस पर सहकर्मी और अपने बॉस के साथ नाराजगी या वैचारिक मतभेद हो सकता है।
- आपको इस माह अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने कि जरूरत है।
- 11 अप्रैल 2026 के बाद आपके वाणी से लोग प्रभावित होंगे और यदि आप मार्केटिंग के क्षेत्र मे है तो यह आपके लिए काफी अच्छा है, क्योंकि बुध देव 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि मे गोचर करके आपके छठवे भाव पर उच्च कि दृष्टि डालने वाले है।
- आपको किसी भी प्रकार के लोन को लेने या देने से इस माह बचना चाहिए।
उपाय:
- इस माह आपको प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य ही करना चाहिए।
- सूर्य को प्रतिदिन जल देना चाहिए।
- प्रतिदिन थोड़ा थोड़ा ही सही सुंदरकांड का पाठ शाम के समय जरूर करना चाहिए।
- अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।
- एक 7 मुखी नेपाली रुद्राक्ष गले मे धारण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि शनि देव कि सीधी दृष्टि आपके छठवे भाव पर पड़ रही है और आपकी शनि कि साढ़ेसाती भी चल रही है तो 7 मुखी नेपाली रुद्राक्ष आपको धारण कर ही लेना चाहिए।
- हर शनिवार कि शाम को पीपल वृक्ष पर जल देकर शनि चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए।
- गरीब और भूखे लोगों कि मदद करनी चाहिए।
- यदि आपको पैसे रुपये को लेकर कुछ ज्यादा समस्या आ रही हो तो आप चाहे तो एक लक्ष्मी बन्ध भी धारण कर सकते है।
April 2026 Mesh Rashifal: व्यवसाय (Business)
- इस माह गुरु और शुक्र कि दृष्टि आपके सातवे भाव पर व्यवसाय मे चार चंद लगा सकती है।
- 14 अप्रैल 2026 के बाद आपको सरकारी क्षेत्र से भी सफलता मिलने के योग दिख रहे है।
- आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करने कि जरूरत होगी इस माह, बिना वजह के क्रोध आपके लिए व्यवसाय मे नुकसान का कारण बन सकता है, खासकर यदि आप किसी पार्ट्नर्शिप के व्यवसाय मे है तो।
- अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के साथ नाराजगी नहीं दिखानी है नहीं तो नुकसान हो सकता है।
- अपने बिजनस पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से ईगो नहीं करना है और नहीं गुस्सा करना है।
- यदि किसी भी प्रकार का व्यवसाय कि बढ़ोत्तरी के लिए इनवेस्टमेंट करना चाहते है तो इस माह आप कर सकते है।
- आपको इस माह अपने व्यवसाय मे मेहनत करने कि जरूरत है क्योंकि सारे ग्रह पक्ष मे है और मेहनत का तड़का आपको बस देना है, उसके बाद आपको व्यवसाय मे बहुत अच्छी सफलता मिल सकती है।
- राहु कि दृष्टि आपके सातवे भाव पर पड़ रही है तो थोड़ा भ्रम मे आपको यह डाल सकती है परंतु आप बहुत ज्यादा क्रिएटिव हो सकते है।
- इस माह व्यवसाय मे किसी भी प्रकार के विशेष निर्णय को लेने से पहले आपको सोच समझ कर निर्णय लेना चाहिए।
उपाय:
- इस माह आपको प्रतिदिन केसर का तिलक अवश्य लगाना चाहिए।
- प्रतिदिन गाय माता को घर कि पहली रोटी अपने हाथों से खिलाए।
- आपको प्रतिदिन थोड़ा थोड़ा सुंदरकांड का पाठ शाम के समय मे अवश्य ही करना चाहिए।
- प्रतिदिन 10 मिनिट ही सही मेडिटेशन जरूर करें।
- व्यवसाय मे ग्रोथ को बढ़ाने के लिए या किसी भी प्रकार से अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए एक लक्ष्मी बन्ध आप चाहे तो अपने गले मे धारण कर सकते है, यह आपको मदद करती है आपके बिजनस और धन को बढ़ाने मे।
- आप मेष राशि के जातक है और आप व्यवसाय मे भी है आपके शनि कि साढ़ेसाती चल रही है तो आपको हर शनिवार को पीपल वृक्ष पर जल देकर शनि चालीसा का पाठ भी जरूर करना चाहिए साथ ही मे एक 7 मुखी नेपाली रुद्राक्ष भी आपको अपने गले मे शनिवार के दिन अवश्य ही धारण कर लेना चाहिए, क्योंकि 7 मुखी नेपाली रुद्राक्ष शनि के हर प्रकार के दोषों से आपको मुक्त करता है और महालक्ष्मी का रुद्राक्ष होने के कारण यह धन धान्य से भी परिपूर्ण करता है।
April 2026 Mesh Rashifal: वैवाहिक जीवन (Married Life)
- इस माह आपके वैवाहिक जीवन मे खुशहाली रह सकती है, अपने जीवन साथी के साथ आप किसी आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते है, और यह यात्रा शुभ फलदायी होते हुए भी दिख रही है।
- इस माह आपके जीवन साथी कुछ महंगी वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते है। अधिक धन खर्च से अपने आपको बचाने कि जरूरत है।
- अपने जीवन साथी के साथ क्रोध पर नियंत्रण रखने कि भी जरूरत है।
- इस माह के शुरुवाती दौर से आपस मे थोड़ा भ्रम कि स्थिति पैदा हो सकती है परंतु उपाय से दूर किया जा सकता है।
- माह के मध्य के बाद ईगो कि समस्या आप दोनों जीवन साथी के बीच आ सकता है।
- जीवन साथी को मधुमेह और थाइरॉइड कि समस्या हो सकती है या किसी भी प्रकार कि समस्या इस प्रकार पहले से हो तो बढ़ सकती है।
- इस माह गाड़ी चलाते समय और आग से आपके जीवन साथी को सावधान रहने कि जरूरत है।
उपाय:
- प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ थोड़ा थोड़ा ही सही आप दोनों जीवन साथी को अवश्य ही करना चाहिए।
- सूर्य को प्रतिदिन जल अवश्य दें।
- प्रतिदिन गाय माता को आटे का पेड़ा बनाकर जरूर खिलाएं।
- केसर का तिलक प्रतिदिन लगाएं।
- प्रतिदिन मेडिटेशन जरूर करें भले ही 10 मिनिट।
- आप मेष राशि के जातक है और आपके शनि कि साढ़े साती भी चल रही है तो आपको हर शनिवार को पीपल पेड़ पर जल चढ़ाकर शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए और अपने आप को शनि के दोषों से दूर रखने के लिए एक 7 मुखी नेपाली रुद्राक्ष गले मे अवश्य धारण करना चाहिए।
April 2026 Mesh Rashifal Important Points
- किसी भी तरह के कोर्ट कचहरी के मामले मे नहीं पड़ें।
- अपनी वाणी को कटु नहीं करें, नहीं तो आपका परिवार आपके विरोध मे आ सकता है।
- अपनी आँखों का विशेषकर ध्यान रखें।
- अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
- छोटे भाई बहन को सपोर्ट करें, क्योंकि वो भ्रमित हो सकते है।
- आय के साधन इस माह बढ़ सकते है।
- गुरु व गुरु समान लोगों कि आदर करें।
- गाली गलौज से अपने आप को बचाएं।
- धर्म के विरुद्ध न जाएँ।
- कोशिश करे कि आपकी इस माह आध्यात्मिक यात्रा हो।
- भाग्य का साथ थोड़ा इस माह कमजोर होने कि स्थिति मे है, इसलिए शनि देव और गुरु देव का उपाय अवश्य करें।
Conclusion: April 2026 Mesh Rashifal
कुल मिलाकर अप्रैल 2026 का महिना मेष राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक जा सकता है, आपको थोड़ा कठिन परिश्रम करना होगा और जो भी उपाय आपको बताया गया है उसको आप यदि करते है तो आपको बहुत ही अच्छे फल प्राप्त हो सकते है।
FAQ: April 2026 Mesh Rashifal
क्या अप्रैल 2026 मेष राशि के लिए शुभ रहेगा?
व्यवसाय और जीवन साथी के लिए शुभ परिणाम मिलेंगे परंतु नौकरी, लव और शिक्षा के क्षेत्र मे थोड़ा संघर्ष रह सकता है।
अप्रैल 2026 में मेष राशि को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
आग और वाहन से सावधान रहना चाहिए, गुस्से पर नियंत्रण और ईगो नहीं रखना चाहिए और अपने वाणी को कटु नहीं बनाना चाहिए।
क्या अप्रैल 2026 में मेष राशि को धन लाभ होगा?
गुरु कि दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ रही है जो आपके आय मे बढ़ोत्तरी दिखा रही है, परंतु बेवजह खर्च से अपने आप को बचाने कि कोशिश करें।
नोट: April 2026 Mesh Rashifal के बारे मे जो भी भविष्यवाणी कि गई है यह चंद्र राशि के आधार पर कि गई है।

