8 मुखी रुद्राक्ष के लाभ – अचानक बनते काम बिगड़ना, मानसिक तनाव और राहु का प्रकोप? शास्त्रों के अनुसार, 8 मुखी रुद्राक्ष कोई साधारण मनका नहीं बल्कि साक्षात भगवान गणेश का स्वरूप है। जानिए कैसे यह एक छोटा सा रुद्राक्ष आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है। जानिए इसके फायदे, पहनने का सही तरीका और इसे कौन पहन सकता है।
8 मुखी रुद्राक्ष के लाभ

8 मुखी रुद्राक्ष क्या है?
8 मुखी रुद्राक्ष भगवान गणेश के एक विशेष स्वरूप के रूप मे माना जाता है। यह रुद्राक्ष राहु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने मे मदद करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। 8 मुखी रुद्राक्ष से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है और भौतिक जीवन के लिए भी लाभकारी होता है।
8 मुखी रुद्राक्ष के प्रमुख लाभ
- राहु दोष से मुक्ति
हमारे जन्म कुंडली मे राहु ग्रह की अशुभ स्थिति कई बार जीवन में बहुत ही ज्यादा बाधा और असफलता लाती है। 8 मुखी रुद्राक्ष को जब धारण किया जाता है तो यह अशुभ स्थिति को कम करता है और हमारे जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को हटाता है। - सफलता और तरक्की
8 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से व्यापार, नौकरी और शिक्षा में आने वाली सारी बाधाएँ कम होती हैं। आपके कार्यों में सफलता और तरक्की मिलती है। - आध्यात्मिक और मानसिक शांति
ऐसा लोगों द्वारा अनुभव है कि भगवान गणेश की कृपा जिसके उपर पड़ती है मानसिक तनाव और भय कम होते हैं, और 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से गणेश जी कि कृपया प्राप्त होती है। इसको धारण करने से ध्यान, योग और पूजा के समय आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ता है। - स्वास्थ्य में सुधार
ऐसा मन जाता है कि मन यदि स्वस्थ्य है तो तन भी स्वस्थ्य ही रहेगा। 8 मुखी रुद्राक्ष जब हमे मानसिक शांति प्रदान करता है तो हमारा शरीर भी शारीरिक संतुलन बनाए रखता है और स्वास्थ्य लाभ भी हमे प्राप्त होता है। - विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा
जब हमारे जन्म कुंडली मे राहु दोष के अलावा और अन्य ग्रह दोष भी हो तो उनसे होने वाली समस्याओं से 8 मुखी रुद्राक्ष सुरक्षा प्रदान करता है। - धन और समृद्धि में वृद्धि
जन हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तो हमारा हर काम अच्छे से होने लगता है और हमारी आय और समृद्धि में भी वृद्धि होती है, इसलिए 8 मुखी रुद्राक्ष हमारे जीवन मे आय और समृद्धि को भी बढ़ाता है।
किसे पहनना चाहिए?
- जिनकी भी कुंडली में राहु दोष है।
- जो लोग लगातार असफलता का सामना कर रहे हैं।
- जो लोग जीवन में बाधाओं और संघर्षों से परेशान हो चुके हैं।
- जो लोग व्यापार, नौकरी या शिक्षा में सफलता चाहते हैं।
- जो लोग जीवन मे मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति चाहते हैं।
8 मुखी रुद्राक्ष पहनने का सही तरीका
- इसे गंगाजल से शुद्ध करके धारण करना चाहिए।
- बुधवार के दिन सुबह के समय पहनना श्रेष्ठ माना जाता है।
- 8 मुखी रुद्राक्ष को काले धागे या सोने की चैन में पहन सकते हैं।
- इस रुद्राक्ष को धारण करते समय ध्यान और मंत्र जाप करना काफी ज्यादा लाभकारी होता है।
- रुद्राक्ष की गंगाजल से शुद्धि और पूजा समय-समय पर करते रहना अच्छा होता है।
8 मुखी रुद्राक्ष के लिए मंत्र
“ॐ गं गणपतये नमः”
इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से रुद्राक्ष की शक्ति बढ़ती है और राहु दोष से मुक्ति भी मिलती है। साथ ही यदि और भी ज्यादा शक्तिशाली परिणाम चाहिए तो प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
8 मुखी रुद्राक्ष से जुड़ी सावधानियाँ
- रुद्राक्ष को धारण करने के बाद स्नान करते व्यक्त इसे निकाल दे।
- माँस और मदिरा के सेवन से परहेज करे।
- इसे पहनने से पहले शुद्धिकरण और पूजा जरूर करें।
- रुद्राक्ष की सावधानीपूर्वक सफाई का विशेष ध्यान दें।
- इसे हमेशा शुभ समय पर ही धारण करें।
Conclusion: 8 मुखी रुद्राक्ष के लाभ
8 मुखी रुद्राक्ष एक शक्तिशाली रुद्राक्ष है जो कि भगवान गणेश की कृपा से राहु दोष से हमे मुक्ति दिलाता है। इसे पहनने से जीवन में सफलता, मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यदि आप जीवन में बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं, और जीवन के संघर्ष से बिल्कुल ही टूट चुके है तो ज्योतिषीय सलाह के बाद आप इस रुद्राक्ष को धारण कर सकते है।
FAQ: 8 मुखी रुद्राक्ष के लाभ
Q1. 8 मुखी रुद्राक्ष का मुख्य लाभ क्या है?
A1: 8 मुखी रुद्राक्ष राहु दोष से मुक्ति दिलाता है, जीवन में सफलता और मानसिक शांति प्रदान करता है।
Q2. इसे कौन पहन सकता है?
A2: जिनकी कुंडली में राहु दोष है, बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं या जो जीवन में बाधाओं से परेशान हो चुके है।
Q3. इसे पहनने का शुभ दिन कौन सा है?
A3: बुधवार के दिन इसे पहनने के लिए सर्वोत्तम दिन मन जाता है क्योंकि बुधवार का दिन गणेश जी का दिन है और 8 मुखी रुद्राक्ष से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Q4. इसे कैसे धारण करें?
A4: गंगाजल से सुध करके बुधवार के दिन सुबह समय मे विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद धरण कर सकते है, आप चाहे तो ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करके भी धारण कर सकते है।
Q5. क्या यह स्वास्थ्य पर भी असर डालता है?
A5: हाँ, यह हमारी मानसिक और शारीरिक संतुलन को बनाए रखता है और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
Q6. क्या 8 मुखी रुद्राक्ष सभी के लिए सुरक्षित है?
A6: यह ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित मन जाता है, फिर भी इसे पहनने से पहले ज्योतिष सलाह लेना उचित रहता है।
