7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai?: इस लेख मे हम विस्तार से जानेंगे कि 7 मुखी रुद्राक्ष किन राशियों के लिए शुभ फल देने वाला होता है साथ हि हम जानेंगे कि 7 मुखी रुद्राक्ष को पहनने कि सही विधि क्या है?
7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai? लाभ व पहनने की विधि

7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai
शनि ग्रह का किसी भी प्रकार का दोष हो जैसे साढ़े साती, ढैया, शनि कि महादशा, शनि कि अंतर्दशा, शनि नक्षत्र मे हो, शनि उप नक्षत्र मे हो, या किसी भी प्रकार से जन्म कुंडली मे शनि कमजोर स्थिति मे हो तो 7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से लाभ मिलता है। 7 मुखी रुद्राक्ष का संबंध माता महालक्ष्मी से भी माना जाता है जो वैभव, सुख, समृद्धि और धन को प्रदान करती है। जीवन मे स्थिरता नहीं या रही है तो भी 7 मुखी रुद्राक्ष को धरण करने से लाभ मिलता है।
7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai?
- तुला राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते है, लेकी शुक्र देव शनि देव के अति मित्र माने जाते है इसलिए तुला राशि के जातकों को भी 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
- मकर राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शनि देव होते है, यदि मकर राशि के जातकों को जीवन में संघर्ष, आर्थिक परेशानी या करियर में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है तो 7 मुखी रुद्राक्ष पहनना लाभदायक माना जाता है। 7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से शनि का नकारात्मक प्रभाव कम होता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और साथ ही जीवन में स्थिरता भी आती है।
- कुम्भ राशि के जातकों के भी स्वामी ग्रह शनि देव होते है, इसलिए कुम्भ राशि जातकों को भी 7 मुखी रुद्राक्ष पहनना करियर और व्यवसाय में प्रगति दिला सकता है। 7 मुखी रुद्राक्ष के प्रभाव से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, व्यापार और नौकरी में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ती है।
7 मुखी रुद्राक्ष के प्रमुख लाभ
तुला राशि, मकर राशि और कुम्भ रशिया के अलावा भी 7 मुखी रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति को कई प्रकार के आध्यात्मिक और भौतिक लाभ प्राप्त होते हैं। कुछ विशेष लाभ नीचे दिए गए है जो सभी के लिए फायदेमंद हो सकते है।
- जिन लोगों को धन लाभ नहीं हो रहा है, धन कमाने मे परेशानी आ रही है, उन लोगों के लिए तो अत्यंत ही शुभ है।
- जिन लोगों के समृद्धि और सुखों मे वृद्धि नहीं हो रही है उन लोगों को भी 7 मुखी रुद्राक्ष अवश्य ही धरण करना चाहिए।
- जिन लोगों के उपर कर्ज ज्यादा होता जा रहा है, कर्ज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरा कर्ज लेना पड़ रहा है, तो ऐसे मे भी 7 मुखी रुद्राक्ष काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
- व्यापार मे लाभ नहीं हो रहा या किसी भी प्रकार से व्यापार मे संघर्ष करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति मे भी 7 मुखी रुद्राक्ष काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
- आपके अंदर यदि बहुत ज्यादा नेगटिव विचार या रहे है तो भी आप 7 मुखी रुद्राक्ष को धरण कर सकते है।
7 मुखी रुद्राक्ष पहनने की सही विधि
7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करते समय सही विधि का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
- शनिवार कि शाम या सोमवार कि सुबह के समय 7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए।
- धारण करने से पहले 7 मुखी रुद्राक्ष को गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए।
- ॐ हुं नमः” या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करने के बाद 7 मुखी रुद्राक्ष को काले रंग के धागे धारण करना चाहिए।
- धारण करने से पहले भगवान शिव और माता महालक्ष्मी का ध्यान करते हुए फिर धारण कर लेना चाहिए।
7 मुखी रुद्राक्ष पहनते के बाद सावधानियां
7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने के बाद कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, जैसे…
- रुद्राक्ष को हमेशा साफ और पवित्र रखें।
- स्नान करते समय इसे उतार देना चाहिए।
- जब भी आपको संदेह हो कि रुद्राक्ष अशुद्ध जैसी स्थिति मे या गया है तो गंगाजल से धोकर धारण करना चाहिए।
- मांस और शराब से दूर रखना चाहिए।
Conclusion (7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai?)
7 मुखी रुद्राक्ष को अगर मुख्य रूप से देखा जाए तो मकर, कुंभ और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। यह रुद्राक्ष शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करके जीवन में धन, सफलता और मानसिक शांति लाने में मदद करता है। अगर इसे सही विधि विधान और सही समय पर धारण किया जाए, तो यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
सही लाभ पाने के लिए असली और प्रमाणित नेपाली 7 मुखी रुद्राक्ष पहनना जरूरी है। नीचे दिए गए बटन के माध्यम से आप इसे मंगवा सकते हैं।
FAQ (7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai?)
क्या 7 मुखी रुद्राक्ष सभी लोग पहन सकते हैं?
हाँ, सामान्य रूप से देखा जाए तो कोई भी व्यक्ति 7 मुखी रुद्राक्ष पहन सकता है, लेकिन कुंडली के अनुसार पहनना अधिक लाभदायक होता है।
7 मुखी रुद्राक्ष किस ग्रह से जुड़ा है?
7 मुखी रुद्राक्ष मुख्य रूप से शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है।
7 मुखी रुद्राक्ष किस दिन पहनना चाहिए?
7 मुखी रुद्राक्ष को सोमवार कि सुबह या शनिवार कि शाम को पहनना चाहिए।
7 मुखी रुद्राक्ष से क्या लाभ होता है?
7 मुखी रुद्राक्ष को धरण करने से धन कि कमी दूर होती है, समृद्धि मिलती है, मानसिक शांति मिलती है, किसी भी प्रकार का यदि शनि दोष है तो दोष को कम करता है।
आपको मेरा यह लेख 7 Mukhi Rudraksha Kis Rashi Ke Liye Hai कैसा लगा कमेन्ट करके बताइएगा, और यदि आपको अपनी जन्म कुंडली का ग्रहों, नक्षत्रों, उप नक्षत्रों के आधार पर विस्तृत विश्लेषण करना हो तो आप हमसे अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण करवा सकते है।
